Top News

लॉन्ग वीकेंड के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये 5 खूबसूरत जगहें, आपका ट्रिप रहेगा यादगारThese 5 beautiful places in India are perfect for a long weekend getaway, and your trip will be unforgettable.

 

रोजमर्रा की भागदौड़ और काम के दबाव के बीच मिलने वाला ब्रेक किसी बोनस से कम नहीं होता है। अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये वीकेंड आपके लिए खास है। इस लंबे वीकेंड में आप बिना ज्यादा छुट्टियां लिए और बजट बिगाड़े भीड़भाड़ से दूर एक आसान और किफायती ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इस साल रिपब्लिक डे एक शानदार लॉन्ग वीकेंड लेकर आ रहा है, जो 23 जनवरी (शुक्रवार) की शाम से शुरू होकर 26 जनवरी (सोमवार) तक चलेगा।


ये समय नई जगहें देखने और खुद के लिए वक्त निकालने के लिए सबसे सही है। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए ऐसी जगह चुने जहां पर आपको आराम, संस्कृति और नेचुरल ब्यूटी तीनों का एक साथ मिले। जानें इन जगहों के बारे में

1) गुवाहाटी

अक्सर लोग गुवाहाटी को किसी दूसरी जगह जाते समय बस एक पड़ाव मान लेते हैं, जबकि शहर में रुककर देखने को बहुत कुछ है। ये शहर खूबसूरत ब्रह्मपुत्र नदी के किनारों और असम में कामाख्या पहाड़ियों की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच बसा है। यहां कई घूमने की जगहें हैं, जैसे मंदिर, नदी किनारे रेस्टोरेंट, सनसेट बोट राइड और असली असमी खाना। जनवरी का हल्का मौसम इन जगहों पर घूमने को और भी बेहतर बना देता है।

2) जवाई, राजस्थान

राजस्थान का जवाई इलाका अपनी प्राकृतिक, ऊबड़-खाबड़ ग्रेनाइट पहाड़ियों और झाड़ियों के लिए जाना जाता है। ये जगह स्थानीय लोगों और तेंदुओं के साथ सह-अस्तित्व के लिए मशहूर है, लेकिन यहां का असली एक्सपीरिएंस शांति से प्रकृति को देखने और महसूस करने में छिपा है। रिपब्लिक डे की छुट्टी जवाई को करीब से समझने का बढ़िया मौका देती है।

3) अलीबाग

मुंबई के पास होने के बावजूद अलीबाग आज भी सुकून भरा ट्रैवल डेस्टिनेशन बना हुआ है। यहां के मशहूर बीच के साथ-साथ शांत गांव, समुद्र किनारे की सड़कें और पुराने किले शहर की भागदौड़ से बिल्कुल अलग माहौल देते हैं। जनवरी का समय अलीबाग घूमने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। यहां के बीच पर टहलना, कोस्टल रोड पर साइकिल चलाना और लोकल रेस्टोरेंट्स में ताजा सीफूड का मजा लेना इस मौसम में खास रहता है।

4) हम्पी, कर्नाटक

हम्पी की सैर ऐसा महसूस कराती है जैसे आप किसी खुले हुए म्यूजियम में घूम रहे हों। विजयनगर साम्राज्य के ऐतिहासिक खंडहर यहां चट्टानों, मंदिरों और नदी किनारे खूबसूरत नजोरों के बीच फैले हैं, जिन्हें आराम से और पैदल घूमना ही सबसे अच्छा तरीका है। जनवरी का मौसम हम्पी घूमने के लिए बेहद अनुकूल रहता है। हल्का तापमान आपको बिना थके लंबी सैर करने का मौका देता है। आप स्मारकों के बीच साइकिल चला सकते हैं, हेमकुटा पहाड़ी से सूर्योदय देख सकते हैं या शांति से नदी किनारे बैठकर माहौल का आनंद ले सकते हैं। ये सभी अनुभव आपको इस जगह से गहराई से जुड़ने का मौका देते हैं।

5) जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

जीरो वैली की शांति और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान इसे उन यात्रियों के लिए खास बनाती है जो सुकून और परंपराओं दोनों को महत्व देते हैं। इस घाटी में चावल के हरे-भरे खेत, देवदार के जंगल और पारंपरिक जीवनशैली साफ दिखाई देती है। सर्दियों का मौसम यहां घूमने के लिए बेहतरीन रहता है। हल्की ठंड के बीच हाइकिंग करना और गांवों की सैर करना एक अलग ही अनुभव देता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post