Top News

क्या कान का मैल बता देगा कैंसर है या नहीं? एक्सपर्ट ने बताए पहली स्टेज के 4 शुरुआती लक्षणCan earwax reveal whether you have cancer or not? Experts have revealed 4 early symptoms of the first stage.

कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसका वक्त पर इलाज करना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होता तो यह बीमारी जानलेवा बन सकती है. आजकल वैसे ही लोग गलत खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं, वैसे तो कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, लेकिन कान में कैंसर होने के मामले काफी कम हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग कान में होने वाले कैंसर का सही वक्त पर पता नहीं लगा पाते और जान से हाथ धो बैठते हैं. इसलिए कई रिसर्च में भी कहा गया है कि अक्सर लोग कान में कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं, जिससे यह बीमारी पूरे शरीर में फैल जाती है. इसलिए कान में बार-बार दर्द होना या मैल का रंग बदलना ठीक नहीं. अगर आपको ये लक्षण बार-बार नजर आ रहे हैं तो इन्हें नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर के पास जाकर वजह जानने की कोशिश करें. 



कान में कैंसर होने के शुरुआती 4 लक्षण 

कान के कैंसर के प्रकार

बाह्य कान का कैंसर- इस तरह का कैंसर स्किन कैंसर होने से शुरू होता है, लेकिन बढ़ते-बढ़ते यह कान तक पहुंच जाता है. इयर कैनल कैंसर-इस तरह का कैंसर कान के कैनल पर देखा जा सकता है. कैनल के बाहरी हिस्सों पर ट्यूमर हो जाता है, जिसे सर्जरी के द्वारा सही किया जा सकता है. मिडिल इयर कैंसर- कान में होने वाला कैंसर कान के बीच वाले हिस्से को भी प्रभावित कर सकता है. इस तरह का कैंसर काफी दर्दनाक होता है.

कैंसर के शुरुआती लक्षण 

कान में दर्द- कैंसर के शुरुआती दौर में कान में दर्द रहने लग जाता है. कई बार दवा लेने के बाद भी नहीं जाता. अगर आपके साथ ऐसा ही रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. बालों का झड़ना- कैंसर होने पर अक्सर बालों का झड़ना शुरू हो जाता है और फिर पूरी तरह से बीमारी होने पर बाल उतर जाते हैं. कान से अक्सर ब्लड निकलना- यह कैंसर होने का संकेत है. अगर ऐसा हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. ऐसा अक्सर अंदरूनी हिस्से पर कैंसर होने की वजह से होता है. कान बजना- अगर आपको सुनाई कम दे रहा है या कान में सीटी बज रही है तो आपको पहले तो कान साफ करना है. अगर इसके बाद भी ऐसा महसूस हो तो आपको टेस्ट करवाने की जरूरत है. 

कान का मैल ज्यादा निकलना या इसका रंग बदलना भी कैंसर होने की एक निशानी हो सकती है. अगर आपके कान से एकदम लाल मैल निकलने लगा है और साथ में दर्द हो रहा है तो आपके इसपर ध्यान देने की जरूरत है.

Post a Comment

Previous Post Next Post