Top News

पासी समाज के 34वे परिचय सम्मेलन में हजारों युवक-युवतियो ने भाग लियाThousands of young men and women participated in the 34th introductory conference of the Pasi community.

 

इंदौर 12 जन.। पासी समाज के निशुल्क 34 वे युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हजारों प्रत्याक्षियों ने भाग लिया।

श्री पासी समाज उत्थान संगठन समिति के अध्यक्ष जगमोहन वर्मा एवं रमेश चंद्र कैथवास ने बताया कि माहेश्वरी भवन में आयोजित निशुल्क 34 वे परिचय सम्मेलन का उद्घाटन विधायक श्री महेंद्र हार्डिया  के मुख्य आतिथ्य में एवं पासी समाज दिल्ली के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.रतन कुमार सरोज की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया। परिचय सम्मेलन में नागपुर पासी समाज के अध्यक्ष श्री सचिंद्र बावरिया एवं गुजरात पासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप कैथवास, कोरबा (छत्तीसगढ़) के श्री राजेंद्र गांगुली (पासी)उपस्थित थे । इस दौरान श्री रमेशचंद्र कैथवास को समाज ने पासी रत्न से सम्मानित कर स्वागत किया।

सम्मेलन में उपस्थित समाज जनों को छोटे बच्चों को मोबाइल नहीं देने तथा यातायात नियमों के पालन करने का संकल्प दिलाया गया । प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात आदि कई राज्य से लगभग 1000 युवक-युवतियों  ने मंच से बेबाक परिचय दिया। 200 प्रत्याशियों के रिश्ते के संबंध में सफल चर्चा हुई।

इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी डेब्यू  के अमित पासी (बड़ौदा) कुश्ती कला में स्वर्ण मेडल प्राप्त कुमारी इशिका बौरासी (इंदौर), चित्रकारी में वर्ल्ड बुक में नाम अंकित करने वाले दो भाई चेतन कैथवास, सौरभ कैथवास  (उज्जैन) तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में 86% अंक प्राप्त करने वाले प्रिंस कैथवास (इंदौर) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किए गए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगमोहन वर्मा, रमेश चंद्र कैथवास, राजू बौरासी, महेश कैथवास गांधी, हेमलता मुन्ना बौरासी,कामिनी वर्मा, दीपक वर्मा,बलराम बौरासी,तपन वर्मा आदि ने अतिथियों को का स्वागत किया ।संचालन एडवोकेट राजेश वर्मा एवं भाजपा किसान मोर्चा नेता अनिल बौरासी ने किया।( चित्र इस अवसर का)।

Post a Comment

Previous Post Next Post