Top News

कौन जीतेगा महाराष्ट्र का महासंग्राम? नगर निकाय चुनाव के लिए दांव पर 1700 उम्मीदवारों की किस्मतWho will win the battle for Maharashtra? The fate of 1700 candidates hangs in the balance in the municipal elections.

 

बीएमसी चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति में तीखे टकराव का केंद्र बन चुका है, जहां महायुति (भाजपा–शिवसेना शिंदे गुट–राष्ट्रवादी अजित पवार) और महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस–शिवसेना उद्धव गुट–राष्ट्रवादी शरद पवार) के बीच सत्ता की जंग छिड़ी हुई है. बीजेपी इस चुनाव को 2024 विधानसभा जीत के बाद स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने का सुनहरा मौका मान रही है, जबकि उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट और विपक्ष पिछले तीन वर्षों के बीजेपी शासित राज को भ्रष्टाचार और विकास ठप्प का मुद्दा बनाकर वापसी की उम्मीद लगाए है. इस बीच गुरुवार (15 जनवरी) को महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 महानगरपालिका चुनावों के लिए सिंगल चरण में होने वाली वोटिंग शुरू होने वाली है.


कब शुरू होगी वोटिंग?

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के 227 वार्डों में सुबह सात बजकर 30 मिनट से शाम पांच बजकर 30 मिनट तक वोटिंग चलेगी, साथ ही दूसरे निगमों में भी इसी समय वोटिंग होगी. राज्य चुनाव आयोग ने 15 दिसंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की थी. गुरुवार को वोटिंग संपन्न होने के अगले ही दिन शुक्रवार 16 जनवरी को सुबह दस बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. पिछले बीएमसी चुनाव में शिवसेना ने 84 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन गठबंधन टूटने के बाद अब बीजेपी 114 बहुमत के आंकड़े को टार्गेट कर रही है.

दांव पर 1700 उम्मीदवारों की किस्मत

इस बार BMC चुनाव में 1700 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 879 महिलाएं और 821 पुरुष उम्मीदवार है, जबकि महाराष्ट्र की कुल 1.03 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई में 25 हजार पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे, जबकि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट 15 दिसंबर से लागू है. 15 जनवरी को सभी निगम क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा वोटर्स मतदान केंद्र तक पहुंच सकें.

Post a Comment

Previous Post Next Post