Top News

अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी के बाद नरम पड़े कनाडा के पीएम, ट्रंप को बताया मजबूत ।After the US threatened 100% tariffs, the Canadian PM softened his stance and called Trump a strong leader.

 

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुछ धमकियों को अमेरिका- कनाडा के बीच मुक्त व्यापार समझौते के नवीनीकरण के लिए होने वाली बातचीत से पहले की तैयारी के रूप में देखा जाना चाहिए।


कार्नी ने कहा कि वे इस वर्ष अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते की समीक्षा शुरू कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप एक मजबूत वार्ताकार हैं, और इन टिप्पणियों और स्थितियों को उस व्यापक संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

ट्रंप ने इस पिछले सप्ताह धमकी दी थी कि अगर कनाडा बीजिंग के साथ व्यापार समझौते को आगे बढ़ता है तो अमेरिका कनाडा से आयातित वस्तुओं पर शत प्रतिशत टैरिफ लगाएगा।

इस बीच राॉटर के अनुसार, कार्नी ने महंगाई से जूझ रहे गरीब परिवारों के लिए भोजन और किराने के सामान की लागत को कम करने के उद्देश्य से कई उपायों की सोमवार को घोषणा की।

कार्नी ने कहा, टैरिफ, जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न मौसम संबंधी घटनाओं और भू-राजनीतिक व्यवधानों के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में आए झटकों के कारण खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है

Post a Comment

Previous Post Next Post