कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर श्रीमान शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल , उड़नदस्ता प्रभारी कमलेश सोलंकी के नेतृत्व में आज दिनांक 08.12.2025 को वृत्त – महू - (ब) सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक खत्री, पवन टिकेकर की टीम द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
आज की कार्यवाही में कोदरिया मार्ग पर एक्टिवा वाहन (MP09 DP 8356) से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 1 पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई।
वाहन सहित मदिरा को जप्त करते हुए आरोपी रमेश पिता देवीलाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी कोदरिया महू के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
मदिरा एवं वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग ₹75,000/- है।
आज की कार्यवाही में आबकारी आरक्षक ओमप्रकाश राठौर, हेमवती धुर्वे एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment