Top News

बिजली कटौती से हुए परेशान, खंभे पर चढ़ विधायक ने काट दी अधिकारियों की लाइटFrustrated by power cuts, the MLA climbed a pole and cut off the electricity supply to the officials' offices.

 

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की झबरेड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें वह खंभे पर चढ़कर खुद ही लाइन काटते नजर आ रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले कुछ दिनों से इलाके में बिजली कटौती की समस्या देखने को मिल रही है. यही वजह है कि उन्होंने खुद ही लाइन काट दी.कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने आरोप लगाया कि उनके इलाके में रोजाना पांच से आठ घंटे तक बिना बताए बिजली कटौती हो रही है, जिससे जनता को बहुत परेशानी हो रही है. इसके अलावा कारोबार में भी काफी नुकसान हो रहा है. बिजली कटौती से नाराज़ होकर विधायक वीरेंद्र जाती बिजली के खंभों पर चढ़ गए और विभाग के तीन अधिकारियों के घरों की बिजली काट दी. 


विधायक ने काट दी अधिकारियों के घर की बिजली

विधायक जाती अपने समर्थकों, एक सीढ़ी और कुछ काटने के औजारों के साथ रुड़की आए. उन्होंने सबसे पहले बोट क्लब में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विवेक राजपूत के सरकारी आवास के बाहर एक बिजली के खंभे पर चढ़कर उनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया.

इसके बाद, विधायक अपने काफिले के साथ चीफ इंजीनियर अनुपम सिंह और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विनोद पांडे के सरकारी आवासों पर पहुंचे और उनके घरों का भी बिजली कनेक्शन काट दिया.

बिजली न होने से हो रहा नुकसान

विधायक वीरेंद्र जाती ने आरोप लगाया कि उनके इलाके में रोजाना पांच से आठ घंटे तक बिना बताए बिजली कटौती हो रही है, जिससे जनता को बहुत परेशानी हो रही है और कारोबार में भी काफी नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि वह 10 दिनों से विभाग के साथ बिजली कटौती का मुद्दा उठा रहे थे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया.

जाती ने कहा कि अधिकारी सिर्फ एक घंटे की बिजली कटौती से ही परेशान हो गए, जबकि जनता हर दिन घंटों बिना बिजली के परेशान रहती है. विधायक के खिलाफ विभाग की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जाती ने बिना प्रॉपर शटडाउन के बिजली की लाइन काट दीं, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था.इसमें आरोप लगाया गया है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन था, बल्कि सरकारी काम में सीधा दखल भी था.

Post a Comment

Previous Post Next Post