काले तिल खाने के फायदे के बारे में आप सभी लोग जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं सफेद तिल उससे भी ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप सर्दियों में सफेद तिल खा रहे हैं तो न केवल इससे आपकी आंखों को लाभ हो सकता है, बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत हो सकती है। सफेद तिल को सूपरफूड कहा जाता है।
आपको बता दें, सफेद तिल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके रोजाना सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और हार्ट भी हेल्दी होता है। आइए इस लेख में आपको सफेद तिल खाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताते हैं, साथ ही इसे खाने के तरीके के बारे में भी बताएंगे।
एनर्जी से भरपूर है सफेद तिल
तिल की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इसे खाने से शरीर का तापमान बना रहता है, जिससे आपको ठंड कम लगती है। यह तुरंत ऊर्जा भी देता है, जिससे सुस्ती दूर होती है।
सफेद तिल हड्डियों को बनाता है मजबूत
सफेद तिल कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत हैं। जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
सफेद तिल खाने से दूर होती है कब्ज
सफेद तिल खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको बार-बार पेट की दिक्कत रहती है तो आप सफेद तिल को पानी में मिलाकर पीएं। इससे आपको फायदे हो सकते हैं।
सर्दियों में स्किन के लिए फायदेमंद
तिल के तेल में विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसिड्स होते हैं। इसका सेवन करने से स्किन में नमी रहती है और रूखेपन से राहत मिलती है।
सफेद तिल कैसे खाएं?
सर्दियों में सफेद तिल को गुड़ के साथ खाएं। आप चाहें तो इसका लड्डू बनाकर खा लें।
आप तिल को हल्का भूनकर सलाद, सूप या दही पर डालकर खाएं। इससे उनका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाता है।
आप सब्जी में सफेद तिल का पेस्ट डालकर बना सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
तिल की तासीर गर्म होती है। इसलिए आप सफेद तिल ज्यादा खाने से बचें।

Post a Comment