Top News

रोहिंग्या और घुसपैठिए बर्दाश्त नहीं...सफाई भी आवश्यक है', यूपी में घुसपैठ पर CM योगी की दो टूकRohingyas and infiltrators are not tolerated...cleanliness is also necessary', CM Yogi's blunt statement on infiltration in UP


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को लेकर कड़े एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम एक चिट्ठी लिखकर सभी को इसमें सहयोग करने की अपील की है, सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 


सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सोमवार को 'योगी की पाती' लिखकर घुसपैठियों पर सख्त एक्शन का संकेत दिया है. उन्होंने लिखा- 'मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों, उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. 

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी चिट्ठी

प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है. मैं प्रदेश की जागरूक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहे और घरेलू अथवा व्यावसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पूर्व उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करे.

प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है.' सीएम योगी ने जो चिट्ठी पोस्ट की है उसमें लिखा- सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की है कि घुसपौठियों के लिए लाल कालीन नहीं बिछाई जा सकती है. इससे स्पष्ट है कि घुसपैठियों किसी भी क़ीमत पर स्वीकार्य नहीं है. संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नहीं है. 

घुसपैठियों पर सख्त योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ क़ानून व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों की विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारंभ की गई है. सभी नगरीय निकायों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. 

सीएम ने आगे कहा कि सार्वजनिक संसाधनों पर अनाधिकृत बोझ की सफाई भी आवश्यक है. योजनाओं के माध्यम से वंचितों को मिलने वाले लाभ को बंटने नहीं दिया सकता है. इसी उद्देश्य से दस्तावेज सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है और घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें डिटेंशन केंद्रों में भेजा जा रहा है, ताकि  अग्रिम कार्रवाई की जा सके. इसके लिए प्रत्येक मंडल में डिटेंशन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं. 

प्रदेशवासियों से की अपील

मैं प्रदेश की जागरुक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहें और घरेलू अथवा व्यावसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पूर्व उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करें. प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post