Top News

किसी धर्म पर नहीं, देश की साझा संस्कृति पर हमला', ईसाई समुदाय पर हमले की घटनाओं पर थरूर का बयान'An attack not on any religion, but on the country's shared culture,' Tharoor's statement on the incidents of attacks on the Christian community.

 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने क्रिसमस पर ईसाई समुदाय पर हुए हमले की घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि यह केवल एक समुदाय पर नहीं बल्कि पूरे देश की साझा संस्कृति पर हमला है। दरअसल गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय पर हमले की देशभर में कई घटनाएं सामने आईं। इनमें केरल में पूजा के दौरान हुई झड़प की भी घटना शामिल है। 'धर्मनिरपेक्ष परंपरा पर हमले से केरल में सदमा फैल गया'सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में शशि थरूर ने लिखा, केरल में त्योहार का माहौल तो बना रहा, 


लेकिन यह दुख की बात है कि क्रिसमस 2025 को खास स्थानीय घटनाओं और देशभर में असहिष्णुता के बढ़ते चलन के कारण डर और चिंता के माहौल में मनाया गया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलक्कड़ के पुडुस्सेरी में एक क्रिसमस कैरल समूह पर कथित तौर पर एक भाजपा कार्यकर्ता के हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमलावरों ने कथित तौर पर प्रार्थना में शामिल लोगों को पीटा और संगीत वाद्ययंत्रों को तोड़ दिया। धर्मनिरपेक्ष परंपरा पर हुए इस हमले से राज्य में सदमा फैल गया। केरल में चिंता तब और बढ़ गई जब दूसरे राज्यों से भी ऐसी खबरें आईं, जिनमें रायपुर (छत्तीसगढ़) के एक मॉल में सांता क्लॉज की मूर्ति को तोड़ना, जबलपुर में एक अंधी ईसाई लड़की पर हमला और उत्तर प्रदेश में एक चर्च में प्रार्थना में बाधा डालने की कोशिश की घटनाएं शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post