Top News

एक दो नहीं 91 ड्रोन से हुआ हमला! आखिर कहां रहते हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कैसी है वहां की सुरक्षा?Not one or two, but 91 drones were used in the attack! Where exactly does Russian President Putin live, and what is the security like there?

 

नए साल से ठीक 48 घंटे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जानलेवा हमले की कोशिश किए जाने का दावा सामने आया है। रूस ने इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ बताया है, जबकि यूक्रेन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। इस कथित हमले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ गया है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत की है।


इस पूरे घटनाक्रम के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर रूसी राष्ट्रपति पुतिन कहां रहते हैं और उनके आवास की सुरक्षा कितनी मजबूत है।

कहां रहते हैं राष्ट्रपति पुतिन?

रूसी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास द ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस (Grand Kremlin Palace) है. यह महल मॉस्को में स्थित है और रूस की सत्ता का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है।  जिस तरह अमेरिका के राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में रहते हैं, उसी तरह रूस के राष्ट्रपति का केंद्र क्रेमलिन पैलेस है। यह इलाका हर समय हाई अलर्ट पर रहता है और इसे दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में गिना जाता है।

हमेशा सैन्य छावनी जैसा माहौल

ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस और उसके आसपास का पूरा इलाका नो-फ्लाइंग जोन घोषित है। यहां बिना अनुमति किसी भी तरह की उड़ान की इजाजत नहीं होती। इसके बावजूद अगर ड्रोन हमले का दावा किया जा रहा है, तो यह सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। क्रेमलिन को अक्सर रूस का पावर हाउस कहा जाता है। यह केवल राष्ट्रपति का निवास नहीं, बल्कि राजनीतिक, सैन्य और प्रशासनिक फैसलों का केंद्र भी है।

क्रेमलिन: एक ऐतिहासिक किला

क्रेमलिन असल में एक प्राचीन दुर्ग (किला) है, जिसे पुराने जमाने में रूसी शासकों ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बनवाया था। यह सामंती दौर की सुरक्षा सोच का शानदार उदाहरण माना जाता है।

कैसी है क्रेमलिन की सुरक्षा?

ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस मॉस्को की बोरोवित्स्की पहाड़ी पर स्थित है। पुतिन इसी परिसर में रहते हैं। इसकी सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि इसे भेदना लगभग नामुमकिन माना जाता है।  पैलेस की सुरक्षा के लिए 21 ऊंचे टावर लगाए गए हैं। यह महल बाहर से दो मंजिला दिखता है, लेकिन देखने में तीन मंजिला लगता है। पैलेस का कुल क्षेत्रफल लगभग 25,000 वर्ग मीटर है। इसकी चौड़ाई करीब 124 मीटर और ऊंचाई 47 मीटर है। पूरा परिसर करीब 1.5 मील लंबी और 21 फीट मोटी ऊंची दीवारों से घिरा हुआ है।

इमरजेंसी के लिए बनी हैं सुरंगें

ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस के कई टावरों के नीचे गुप्त सुरंगें बनी हुई हैं। इन सुरंगों का इस्तेमाल आपात स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि इन सुरंगों के जरिए राष्ट्रपति को बेहद कम समय में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सकता है।

क्यों बढ़ गई है चिंता?

इतनी कड़ी सुरक्षा और नो-फ्लाइंग जोन के बावजूद अगर पुतिन के आवास को निशाना बनाए जाने का दावा सही साबित होता है, तो यह सिर्फ रूस ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। यही वजह है कि इस कथित ड्रोन हमले ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post