Top News

नवजोत सिद्धू ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, कहा सीएम बनने के लिए 500 करोड़ का सूटकेसNavjot Singh Sidhu adds to Congress' troubles, says he needs a suitcase worth Rs 500 crore to become CM

 वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भले ही पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद से राजनीति से दूर हैं लेकिन उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस नेतृत्व पर 'सीएम पद के लिए 500 करोड़ के सूटकेस' लेने का आरोप लगाया है। इससे पंजाब कांग्रेस में बवाल मच गया। 


नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के बाद कांग्रेस नेतृत्व को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो 500 करोड़ रुपए का सूटकेस देता है, वह सीएम बन जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सीएम की कुर्सी पर बैठने के लिए 500 करोड़ रुपए नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई भी पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब को बेहतर बनाने की शक्ति देती है, तो हम परिणाम देंगे और राज्य को एक स्वर्णिम पंजाब में बदल देंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धू अब सीएम चेहरा बनने की शर्त पर राजनीति में दोबारा सक्रिय हो सकते हैं।

इस बीच पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सीएम बनने के लिए कई पैमाने हैं। इसमें एक मापदंड सिक्ख होना भी है, जिस पर सिद्धू खरे उतरते हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उन्हें भी किसी ने बताया था कि किसी को मुख्यमंत्री का पद 350 करोड़ रुपए में मिला।

गौरतलब है कि 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सुनील जाखड़ भी सीएम की रेस में थे। तब अंबिका सोनी ने पंजाब का मुख्यमंत्री हिंदू बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। मई 2022 में सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए और जुलाई 2023 में उन्हें पंजाब भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कौर के बयान को सामने रखते हुए भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद पाने के लिए कम से कम 500 करोड़ रुपए देने पड़ते हैं, वरना यह संभव नहीं है। कांग्रेस गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

आप के प्रदेश प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि सीएम की कुर्सी 350-500 करोड़ रुपए में बेची जा रही है, तो यह राजनीति नहीं है। यह भ्रष्टाचार की खुली नीलामी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post