Top News

24 घंटे में 5वीं बार हिली जापान की धरती, 6.7 तीव्रता के भूकंप से थर्राया शहरJapan's land shook for the fifth time in 24 hours, with a 6.7 magnitude earthquake shaking the city.

 टोकियोः जापान में शुक्रवार को भूकंप का बहुत तेज झटका महसूस की गया है। भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.7 आंकी गई है। इससे जापान के कई शहरों में दहशत फैल गई है। अभी तक भूकंप से हुए नुकसान के बारे में कोई अंदाजा नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां इसका आंकड़ा जुटा रही हैं। विस्तृत ब्यौरे का इंतजार है। 


भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे अधिक नुकसान होने की आशंका जाहिर का जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में जापान में आया यह 5वां भूकंप है। 

जापान के उत्तर-पूर्व में भूकंप के बाद सुनामी चेतावनी जारी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार शुक्रवार को जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में 6.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी चेतावनी जारी की गई है।  फिलहाल नुकसान या घायलों की कोई तत्काल जानकारी नहीं मिली है। यह भूकंप इस हफ्ते की शुरुआत में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद आया है, जो उत्तर में आया था और जिससे प्रशांत तटीय इलाकों में दरारें, हल्का नुकसान और सुनामी पैदा की थी।  सोमवार को जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के सबसे उत्तरी प्रांत आओमोरी के तट से दूर आए उस भूकंप में कम से कम 34 लोग घायल हुए थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post