Top News
Loading...

नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ रवानाStubble Management Awareness Chariot departs

 रामवीर गुर्जर 

शिवपुरी, 03 नवम्बर 2025/ जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण और इसके प्रबंधन के लिए अब किसानों को एक जागरूकता रथ के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।

इस रथ को सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, उप संचालक कृषि पान सिंह करोरिया, कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक एम.के. भार्गव और सहायक कृषि यंत्री भगवान सिंह नर


वरिया की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रथ गांव-गांव घूमेगा और किसानों को यह संदेश देगा कि नरवाई जलाने से बचें, क्योंकि इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषण होता है, बल्कि खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी नष्ट होती है। किसानों को नरवाई न जलाकर सुपर सीडर, मल्चर, स्लेशर, स्ट्रा-रीपर जैसे उपयोगी कृषि यंत्रों का उपयोग करना चाहिए।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक पान सिंह करोरिया ने बताया कि खेतों में फसल कटाई के बाद नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। यह रथ विशेष रूप से उन ग्रामों में जाकर प्रचार करेगा जहाँ पहले नरवाई जलाने की घटनाएँ हुई हैं, ताकि नरवाई न जलाने में किसानों का सहयोग मिल सके।

Post a Comment

और नया पुराने