Top News

30 नवंबर को सिविल लाइन स्थित कांची होटल में "मिशन संतोष क्रांति" की बैठक Meeting of "Mission Santosh Kranti" at Kanchi Hotel, Civil Lines on 30th November.

 दिसंबर में शहर में निकलने वाली रैली सहित अन्य बिंदुओं पर होगी चर्चा 

संवाददाता। सागर 

मिशन संतोष क्रांति संस्था की बैठक 30 नवंबर को सागर शहर के सिविल लाइन स्थित होटल कांची में आयोजित की गई है। इस बैठक में दिसंबर माह में शहर में निकलने वाली रैली के अलावा संस्था से जुड़े सामाजिक कार्यों पर चर्चा की जाएगी। 

मिशन संतोष क्रांति के संस्थापक डॉ केके बक्शी ने बताया मिशन संतोष क्रांति का मुख्य उद्देश्य समाज में फैले भ्रष्टाचार को खत्म कर बच्चों में संस्कार की नींव डालना पहली प्राथमिकता है। 


श्री बख्शी ने बताया संस्था ने अब तक किए गए नुक्कड़ सभा; बैठक; संगोष्ठी आदि के दौरान लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया चंद लोगों के जुड़ाव से शुरू हुई "मिशन संतोष क्रांति" संस्था में आज शहर के साहित्यकार; कवि; समाजसेवी; सीनियर सिटीजन; सेवानिवृत अधिकारी और पत्रकार भी जुट रहे हैं। 

श्री बख्शी ने बताया 30 नवंबर को सिविल लाइन स्थित कांची होटल में होने वाली बैठक में संस्था सदस्यों के अलावा अन्य क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया गया है जो अपने सुझाव सांझा करेंगे। 

श्री बख्शी ने बताया 30 नवंबर को व्यापारी संगठन; सामाजिक संगठन; धार्मिक संगठन सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों अध्यक्ष और उनके पदाधिकारियो को भी आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया संस्था ने सांसद; कलेक्टर सहित स्थानीय प्रशासन के अलावा प्रदेश सरकार को भी अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा है। उन्होंने बताया सबसे पहले नौनिहाल बच्चों को संस्कार की नींव डाली जाए ताकि आने वाले समय में उस पथ पर चले और समाज को एक नई दिशा दें. इसी उद्देश्य को लेकर संस्था कार्य कर रही है। श्री बख्शी ने बताया संस्था को सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है और अल्प समय में संस्था से जुड़े सदस्यों ने जो सहयोग किया है वह मेरे लिए हृदय से धन्यवाद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post