Top News

चीन से J-10C जेट खरीदेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश, राफेल से टकराने वाले 42 विमान लेने की तैयारी, भारत का है पड़ोसी The world's largest Muslim country will buy J-10C jets from China, preparing to acquire 42 Rafale-class aircraft, which is India's neighbor.


चीन से पाकिस्तान को पहले ही J-10C विमान मिल चुके हैं। इनका इस्तेमाल उसने भारत के खिलाफ मई में हुए सैन्य संघर्ष में किया था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने खासतौर से चीनी जेट पर विश्वास किया था

इंडोनेशिया और चीन लड़ाकू विमानों की डील पर बातचीत कर रहे हैं। इंडोनेशिया जल्दी ही चीन से 42 J-10C जेट खरीद सकता है। यह देश का पहला गैर-पश्चिमी विमान खरीद सौदा होगा। इंडोनेशिया ने अभी तक अपनी रक्षा खरीद के लिए पश्चिम के देशों पर ही भरोसा किया है। चीन अपने J-10C लड़ाकू विमानों के जरिए दुनिया को लुभाने की कोशिश में है। वह पहले ही पाकिस्तान को ये जेट दे चुका है। J-10C पाकिस्तान की एयरफोर्स का अहम हिस्सा हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान J-10C से ही पाकिस्तान ने भारत के राफेल जेट का सामना किया था।

दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजाफरी सजामसोएदीन ने राजधानी जकार्ता में बताया कि सेना के आधुनिकीकरण की योजना के तहत चीन से लड़ाकू विमान खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि चीनी लड़ाकू विमान जल्दी ही जकार्ता के ऊपर से उड़ान भरेंगे। हालांकि उन्होंने खरीद की समयसीमा और दूसरी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

बजट को दी ई मंजूरी

चीन से J-10 खरीदने की योजना का खुलासा पिछले महीने इंडोनेशियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल फ्रेगा वेनास ने किया था। वित्तमंत्री पुरबया सादेवा ने बुधवार को पुष्टि की है कि चीन से विमान खरीदने के लिए 9 अरब डॉलर के बजट को मंजूरी दी गई है। इंडोनेशिया के पास अमेरिका, रूस और ब्रिटेन से मिले लड़ाकू विमान हैं। इनमें से कुछ पुराने विमानों को बदलना है।

इंडोनेशिया ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो सैन्य शस्त्रागार को उन्नत बनाने और अपने रक्षा उद्योग को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। सुबियांतो ने हालिया समय में नई सैन्य हथियार प्रणालियां, निगरानी और क्षेत्रीय रक्षा क्षमता हासिल करने के लिए चीन, फ्रांस, रूस, तुर्की और अमेरिका की यात्राएं की हैं। इंडोनेशिया ने आधुनिक हथियार खरीद के लिए कई समझौते किए हैं।J-10 लड़ाकू विमान

चेंगदू J-10 वाइगोरस ड्रैगन एक चीनी सिंगल इंजन, मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। यह डेल्टा विंग और कैनार्ड डिजाइन से लैस है। इसकी अधिकतम गति मैक 1.8 है। इसे चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (CAC) ने डिजाइन किया है। पाकिस्तानी वायुसेना के पास 20 J-10 लड़ाकू विमान हैं। यह जेट पाक एयरफोर्स की सबसे अहम ताकत हैं।चीन की वेनेजुएला से लड़ाकू विमान सौदे पर बात चल रही है। वेनेजुएला ने कहा है कि वह चीनी J-10C लड़ाकू विमानों की खरीद पर विचार कर रहा है। ऐसा होने पर बीजिंग के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान अमेरिका के करीब पहुंच जाएंगे। हालांकि विमान खरीद पर दोनों देशों के समझौते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post