Top News

भाई दूज पर सीएम का बहनों को डबल तोहफा CM's double gift to sisters on Bhai Dooj!

 भाई दूज पर सीएम का बहनों को डबल तोहफा CM's double gift to sisters on Bhai Dooj!

मध्य प्रदेश सरकार ने अक्टूबर महीने में लाड़ली बहनों के लिए डबल तोहफा तैयार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस माह में दो बार राशि भेजने का फैसला लिया है। पहले तोहफे के रूप में 12 अक्टूबर को लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी की गई थी। वहीं दूसरा तोहफा भी जल्द ही जारी किया जाएगा। जानें क्या है मोहन सरकार का बहनों के लिए दूसरा तोहफा और यह कब मिलेगा 

.


दीपावली से पहले मिल चुका पहला तोहफा

मुख्यमंत्री ने गुरुवार, 12 अक्टूबर को सवा करोड़ बहनों के खातों में 1541 करोड़ रूपए भेजे थे। इस दौरान प्रत्येक बहन के खाते में 1250 रूपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। यह पूरी राशि मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से आयोजित कार्यक्रम में जा कर की गई थी।

3000 रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य

सीएम मोहन यादव पहले ही बता चुके हैं कि योजना की राशि लगातार बढ़ाई जाएगी। सरकार का उद्देश्य मासिक राशि को 3000 रूपए तक पहुँचाना है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले यह योजना शुरु हुई थी। शुरुआत में इसकी राशि 1000 रुपए तय की गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post