Top News
Loading...

कोच्चि में SIR के खिलाफ मोर्चा

7 नवंबर को बड़ा आंदोलन, अभिजीत दीपके भी होंगे शामिल



कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के खिलाफ अब कोच्चि में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। पार्टी के मुताबिक 7 नवंबर को कोच्चि में प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे।


दिल्ली में पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कोच्चि का यह आंदोलन CJP का पहला बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है। पार्टी SIR की प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठा रही है और इसे लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।


अब सवाल यह है कि 7 नवंबर का आंदोलन कितना बड़ा रूप लेता है और क्या इसके बाद SIR के मुद्दे पर राजनीतिक टकराव और तेज होगा? कोच्चि में होने वाले प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों के साथ प्रशासन की भी नजर रहेगी।

Post a Comment

और नया पुराने