Top News
Loading...

मथुरा से हिंदुत्व की नई चुनावी पटकथा

 


राम-कृष्ण, विरासत और कानून-व्यवस्था के सहारे अखिलेश को घेरने की तैयारी; भाजपा ने 2027 के लिए वैचारिक एजेंडा किया और धारदार


मथुरा में दो दिन तक चले भाजपा के चिंतन-मंथन ने उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव की संभावित तस्वीर साफ कर दी है। अयोध्या और काशी के बाद अब कृष्ण जन्मभूमि को केंद्र में रखकर सांस्कृतिक विरासत और हिंदुत्व को चुनावी विमर्श का प्रमुख आधार बनाने की तैयारी है। पार्टी के 50 से अधिक वरिष्ठ नेताओं की बैठक में विकास, राष्ट्रवाद, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के साथ धार्मिक विरासत को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई।



मथुरा का चयन भी अपने आप में राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। भाजपा लंबे समय से कृष्ण जन्मभूमि को अपने वैचारिक मुद्दों में प्रमुख स्थान देती रही है। अब 2027 में इसी मुद्दे के जरिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को राजनीतिक रूप से घेरने की रणनीति दिखाई दे रही है।


बैठक में संगठन को रक्षात्मक नहीं बल्कि आक्रामक चुनावी रणनीति अपनाने का संदेश दिया गया। मतदाता सूची की निगरानी, समर्थक मतदाताओं तक पहुंच, नए चेहरों को जोड़ने और विपक्ष के पुराने शासन को मुद्दा बनाने पर भी जोर रहा।

सबसे बड़ा सवाल यही है—दस साल की सत्ता के बाद भाजपा क्या हिंदुत्व, विकास और कानून-व्यवस्था के इस त्रिकोण से सत्ता विरोधी भावना को रोक पाएगी?

Post a Comment

और नया पुराने