दिल्ली से भोपाल जा रही ट्रेन में साढ़े 3 करोड़ की खेप जब्त, विदेशी महिला गिरफ्तार
भोपाल। दिल्ली से भोपाल जा रही ट्रेन के एसी कोच से नशीले पदार्थ की बड़ी खेप पकड़े जाने का मामला सामने आया है। जांच एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन जब्त की और एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ट्रेन के जरिए दिल्ली से भोपाल पहुंच रही थी। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि कोकीन किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।
पूछताछ में महिला से तस्करी के स्रोत, संपर्कों और संभावित खरीदारों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं।
करोड़ों की नशीली खेप ट्रेन के एसी कोच तक पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। जांच एजेंसियां पूरे मामले में आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

एक टिप्पणी भेजें