काफिले के हादसे में तीन जवान गंभीर घायल, राहत-बचाव के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
मणिपुर में सेना के काफिले के साथ बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। 8वीं बिहार रेजिमेंट के जवानों को लेकर जा रहा सैन्य वाहन इताम नदी में जा गिरा। हादसे में सेना के एक कैप्टन की मौत हो गई, जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के नदी में गिरने की बात सामने आई है। सेना की ओर से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें