किसानों को कटघरे में खड़ा करना गलत, प्रदूषण के लिए कई कारण जिम्मेदार
दिल्ली के बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के बचाव में बड़ा बयान दिया है। पंजाब के लुधियाना में उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने को प्रदूषण का एकमात्र कारण बताना सही तस्वीर नहीं पेश करता।
शिवराज के बयान से दिल्ली के प्रदूषण पर चल रही सियासी बहस फिर तेज हो सकती है। हर साल सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली होने के साथ ही पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने का मुद्दा राजनीतिक बहस के केंद्र में आ जाता है।
किसानों का तर्क है कि पराली प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था और आर्थिक मदद के बिना उन्हें दोषी ठहराना आसान रास्ता है। वहीं प्रदूषण विशेषज्ञ लंबे समय से वाहनों, निर्माण कार्य, औद्योगिक उत्सर्जन और मौसम संबंधी परिस्थितियों को भी प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारणों में गिनाते रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें