Top News
Loading...

एनवीडिया में हुआंग की वापसी

चीन से कारोबारी रिश्तों पर अमेरिकी कांग्रेस की जांच फिर भी जारी रहेगी



एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी हो गई है। निदेशक मंडल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से फिर जिम्मेदारी सौंप दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले का श्रेय लेते हुए कहा कि उन्होंने हुआंग की वापसी के लिए कंपनी के बोर्ड से बातचीत की थी।


हालांकि हुआंग की वापसी के बाद भी एनवीडिया के चीन से कारोबारी रिश्तों पर अमेरिकी कांग्रेस की जांच रुकने वाली नहीं है। तीन वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसदों ने स्पष्ट किया है कि चीन को उन्नत चिप तकनीक से जुड़े संभावित जोखिमों की जांच जारी रहेगी।


हुआंग और कंपनी के जनरल काउंसल को दिसंबर की शुरुआत में कांग्रेस की संबंधित समितियों के सामने पेश होना है। जांच का केंद्र चीन को चिप बिक्री, अमेरिकी सुरक्षा और तकनीकी प्रतिस्पर्धा से जुड़े सवाल रहेंगे। ऐसे में हुआंग की वापसी के साथ एनवीडिया पर राजनीतिक दबाव भी कायम रहने के संकेत हैं।

Post a Comment

और नया पुराने