Top News
Loading...

टाटा संस की बैठक टली

नोएल टाटा की आपत्ति के बाद 30 नवंबर को होगा मंथन, आईपीओ और आरबीआई नियमों पर टिकी नजर



टाटा संस की 26 नवंबर को होने वाली अहम बोर्ड बैठक अब 30 नवंबर तक टाल दी गई है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने बैठक के एजेंडे और दस्तावेज देर से मिलने पर आपत्ति जताई थी। नियमों के अनुसार बोर्ड सदस्यों को बैठक से कम से कम सात दिन पहले सूचना मिलनी चाहिए। 


30 नवंबर की बैठक में टाटा संस की संभावित शेयर बाजार सूचीबद्धता, भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुपालन और वैकल्पिक पुनर्गठन प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। नोएल टाटा सूचीबद्धता के विरोध में हैं और कंपनी को निजी बनाए रखने के विकल्प पर विचार चाहते हैं। वहीं, आरबीआई ने टाटा संस को सूचीबद्धता संबंधी नियमों का पालन करने को कहा है। 


बैठक में शेयरधारकों की विशेष बैठक बुलाने और शापूरजी पालोनजी समूह की हिस्सेदारी से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। असली फैसला अब 30 नवंबर को होने वाले बोर्ड मंथन पर टिका है।

Post a Comment

और नया पुराने