योग्यता का सम्मान, किसानों को मदद: योगी
भाई दूज पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को भी बधाई
लखनऊ। भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब योग्यता और मेहनत को सम्मान मिल रहा है। सरकार का प्रयास है कि पात्र युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार के अवसर मिलें और किसानों को संकट की घड़ी में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग में नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कर्मचारी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करें। योगी ने त्योहारों को सामाजिक समरसता, भाईचारे और परिवार के रिश्तों को मजबूत करने का अवसर बताया।

एक टिप्पणी भेजें