राहुल की चुनौती पर निर्मला का पलटवार, एसआईआर और ईवीएम पर आमने-सामने आने की नसीहत
एसआईआर और ईवीएम पर बहस को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती देने वाले राहुल गांधी पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि सोशल मीडिया पर बहस की चुनौती देने वाला जोश राहुल संसद में क्यों नहीं दिखाते?
सीतारमण ने राहुल को संसद में आकर एसआईआर और ईवीएम जैसे मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी। उनके बयान ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पहले से जारी राजनीतिक खींचतान को और हवा दे दी है।
विपक्ष लंबे समय से चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और ईवीएम को लेकर सवाल उठाता रहा है। वहीं, चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सत्ता पक्ष का रुख अलग रहा है।
अब सवाल यह है कि आरोप-प्रत्यारोप और सार्वजनिक चुनौतियों से आगे बढ़कर क्या संसद में इन मुद्दों पर तथ्य आधारित चर्चा होगी? लोकतंत्र में बहस जरूरी है, लेकिन उसका जवाब राजनीतिक बयानबाजी नहीं, ठोस तथ्यों से आना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें