Top News
Loading...

रूस के लावरोव से जयशंकर की अहम बातचीत

द्विपक्षीय सहयोग और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर हुआ विचार-विमर्श



विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े मुद्दों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। रूस के विदेश मंत्रालय ने भी बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय एजेंडे के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।


यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब भारत रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए विभिन्न पक्षों के संपर्क में है। भारत लगातार संवाद और कूटनीति के जरिए संघर्ष का समाधान किए जाने की वकालत करता रहा है। भारत रूस, यूक्रेन, यूरोपीय देशों और अमेरिका के साथ नागरिक जहाजों व नाविकों की सुरक्षा, काला सागर से अनाज निर्यात की बहाली और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने जैसे मुद्दों पर भी बातचीत कर रहा है।


दोनों विदेश मंत्रियों के बीच इस महीने की शुरुआत में भी बातचीत हुई थी।

Post a Comment

और नया पुराने