2030 तक 220 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश की उम्मीद: प्रल्हाद जोशी
केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि भारत 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली क्षमता में 190 गीगावाट की अतिरिक्त वृद्धि के लिए जरूरी 220 अरब डॉलर के निवेश का लक्ष्य पार कर सकता है। भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन एवं प्रदर्शनी के समापन पर उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र में घरेलू निवेश और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिलाकर करीब 7 लाख करोड़ रुपये आ चुके हैं। देश में गैर-जीवाश्म स्रोतों से स्थापित बिजली क्षमता 310 गीगावाट से अधिक हो चुकी है, जबकि 2030 तक 500 गीगावाट का लक्ष्य है। जोशी के मुताबिक स्वच्छ ऊर्जा क्षमता बढ़ाने की रफ्तार भी तेज हुई है। पहली 100 गीगावाट क्षमता जोड़ने में वर्षों लगे, जबकि हाल की 100 गीगावाट क्षमता केवल दो साल में जोड़ी गई।

एक टिप्पणी भेजें