: 38 होटल-रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, 3.52 करोड़ का माल जब्त; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल—जनता की थाली पर कब तक खामोशी?
परीक्षित गुप्ता, संवाददाता
मुंबई से लेकर पुणे तक होटल-रेस्टोरेंट की रसोई में जो तस्वीर सामने आई है, उसने महाराष्ट्र की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में कहीं खाने के सामान में जिंदा कॉकरोच मिले तो कहीं कच्चा चिकन खुले में पड़ा था। कुछ जगह खाद्य सामग्री कचरे और नालियों के पास रखी मिली। एक प्रतिष्ठान में नगर निगम के शौचालय के ठीक बगल में खाना पकाया जा रहा था।
20 और 21 नवंबर के विशेष अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 38 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस या पंजीयन निलंबित किए और 3 करोड़ 52 लाख 37 हजार 742 रुपये का खाद्य स्टॉक व वाहन जब्त किए। दो मामले दर्ज हुए और एक गिरफ्तारी हुई।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल है—अगर रसोई में यह हाल है तो आम आदमी की थाली कितनी सुरक्षित है? कार्रवाई हुई, लेकिन क्या निगरानी व्यवस्था इतनी कमजोर थी कि गंदगी कारोबार का हिस्सा बन गई?

एक टिप्पणी भेजें