100 बीघे में आयोजन, 1.5 लाख मेहमानों के लिए भोजन; 1000 रसोइयों ने संभाला मोर्चा
अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोतों राज्य मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की भव्य सगाई शनिवार को अलीगढ़ में संपन्न हुई। आयोजन का पैमाना चर्चा का विषय रहा। करीब 100 बीघे में कार्यक्रम की व्यवस्था की गई, जहां लगभग 1.5 लाख लोगों के लिए भोजन की तैयारी की गई। मेहमानों के स्वागत और भोजन व्यवस्था के लिए करीब 1000 रसोइयों को लगाया गया। समारोह स्थल पर महलनुमा चार बड़े पंडाल तैयार किए गए थे। आयोजन में राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने की बात सामने आई। परिवार की ओर से समारोह को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। सगाई समारोह की भव्यता ने अलीगढ़ में खूब सुर्खियां बटोरीं।

एक टिप्पणी भेजें