अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 62 स्टॉल, महिला और छोटे कारोबारियों पर जोर
नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार दिल्ली को फोकस स्टेट का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मंडप का उद्घाटन किया। मंडप में कुल 62 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां दिल्ली की विरासत, विकास और कारोबारी क्षमता को प्रदर्शित किया जा रहा है। खास तौर पर महिला उद्यमियों और छोटे कारोबारियों को मंच दिया गया है।
मंडप में दिल्ली के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास की झलक दिखाई जा रही है। आयोजकों का जोर स्थानीय कारोबारियों को बाजार उपलब्ध कराने और उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने पर है। दिल्ली सरकार का कहना है कि व्यापार मेला छोटे कारोबारियों और महिला उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा करने का माध्यम बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें