Top News
Loading...

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

कितनी गाड़ियां जांचीं, कितने चालान काटे? राज्यों से मांगा पूरा हिसाब



नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार से दो सप्ताह में विस्तृत जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा कि अब तक कितनी गाड़ियों की जांच की गई, कितनों के चालान काटे गए और कितने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को दिल्ली-एनसीआर में प्रवेश से रोका गया।


अदालत ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की जांच, तय उम्र पूरी कर चुके वाहनों की रोकथाम और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई का भी ब्यौरा मांगा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, वाहनों से होने वाला उत्सर्जन एनसीआर में प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत है। सर्दियों में इसकी हिस्सेदारी करीब 23 प्रतिशत बताई गई है।


सुप्रीम कोर्ट में वाहनों से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी। पराली और पटाखों पर 25 नवंबर, निर्माण व औद्योगिक प्रदूषण पर 26 नवंबर और हरित क्षेत्र से जुड़े मामले पर 30 नवंबर को सुनवाई होगी।

Post a Comment

और नया पुराने