Top News
Loading...

अंतरिक्ष से साइबर सुरक्षा तक भारत-फ्रांस की नई साझेदारी

पेरिस में रणनीतिक संवाद, आपूर्ति शृंखला और महत्वपूर्ण तकनीकों पर बनी सहमति



भारत और फ्रांस ने रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देते हुए अंतरिक्ष, साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और आर्थिक सुरक्षा पर साझेदारी मजबूत करने का रोडमैप तैयार किया है। पेरिस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री और फ्रांस के मार्टिन ब्रिएन्स ने तीसरे भारत-फ्रांस रणनीतिक अंतरिक्ष संवाद की सह-अध्यक्षता की। दोनों देशों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सरकारी सहयोग के साथ व्यावसायिक साझेदारी बढ़ाने के रास्तों पर भी चर्चा की। 


इसी दौरान पहली बार आर्थिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण तकनीक संवाद भी हुआ। इसमें आपूर्ति शृंखला की कमजोरियों, साइबर सुरक्षा और रणनीतिक वस्तुओं की सुरक्षित आपूर्ति जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। दोनों देशों ने भारत-फ्रांस नवाचार रोडमैप 2030 के तहत सहयोग आगे बढ़ाने पर जोर दिया। 


भारत और फ्रांस के बीच यह बढ़ता सहयोग केवल अंतरिक्ष तक सीमित नहीं है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर क्षेत्र, महत्वपूर्ण खनिज और उभरती तकनीकों में भी दोनों देश रणनीतिक साझेदारी मजबूत कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने