फडणवीस बोले- दोनों हवाई अड्डे अपनी क्षमता के अनुसार करेंगे काम
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई और नवी मुंबई हवाई अड्डे को लेकर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई हवाई अड्डे से किसी भी उड़ान को नवी मुंबई हवाई अड्डे पर स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। दोनों हवाई अड्डे अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार संचालित होंगे।
मुख्यमंत्री के इस बयान से मुंबई से नियमित हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की उन आशंकाओं पर विराम लग गया है, जिनमें उड़ानों को बड़े पैमाने पर नवी मुंबई स्थानांतरित किए जाने की चर्चा थी। फडणवीस ने कहा कि दोनों हवाई अड्डों का उपयोग उनकी क्षमता और परिचालन जरूरतों के अनुसार किया जाएगा। इससे मुंबई महानगर क्षेत्र में हवाई संपर्क बनाए रखने के साथ यात्रियों को भी विकल्प मिलते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें