उज्जैन नहीं, पुणे में तड़के भड़की आग; 50 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक
पुणे के टिंबर मार्केट में बुधवार तड़के अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 50 से 60 दुकानें पूरी तरह जल गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आग पर काबू पाने के लिए 27 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और करीब 150 दमकलकर्मियों को अभियान में लगाया गया। कई घंटों की कोशिश के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से प्रभावित दुकानदारों को तत्काल राहत देने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें