व्यापार, निवेश, डिजिटल ढांचा और दवा उद्योग सहयोग के केंद्र में
नई दिल्ली। भारत और लेबनान ने पहली विदेश कार्यालय वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। नई दिल्ली में हुई बैठक में राजनीतिक-सुरक्षा, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई।
दोनों देशों ने व्यापार एवं निवेश, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और दवा उद्योग को प्राथमिकता वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया। साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की विदेश मंत्रालय सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन और लेबनान के विदेश एवं प्रवासी मंत्रालय के महासचिव अब्देल सत्तार ईसा ने की।
भारत और लेबनान के बीच यह पहली विदेश कार्यालय वार्ता है। दोनों पक्षों ने नियमित संवाद के जरिए आपसी साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

एक टिप्पणी भेजें