Top News
Loading...

जयशंकर-लावरोव की फोन पर अहम बातचीत

यूक्रेन संघर्ष और शांति के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों पर हुआ मंथन



नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच चर्चा का मुख्य केंद्र यूक्रेन संघर्ष और उसे समाप्त करने के लिए चल रही कूटनीतिक पहलें रहीं।


जयशंकर ने बातचीत की जानकारी साझा करते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने यूक्रेन संघर्ष और मौजूदा राजनयिक प्रयासों पर विचार-विमर्श किया। रूसी पक्ष के अनुसार, बातचीत में भारत-रूस सहयोग तथा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।


यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब भारत रूस और यूक्रेन दोनों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी फोन पर बातचीत की और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

और नया पुराने