उपशीर्षक: ड्रोन से खुला राज, 67 क्विंटल गांजे की खेती चिह्नित; 50 करोड़ के दावे के पीछे पूरे नेटवर्क की जांच जरूरी
धार। खेतों में फसल की आड़, दुर्गम इलाकों में नशे की खेती और ऊपर से अनजान निगरानी! धार जिले में **ऑपरेशन प्रहार** के तहत पुलिस की कार्रवाई ने अवैध गांजा कारोबार की गंभीर तस्वीर सामने रखी है।
**पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा** के निर्देशन और **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर** के मार्गदर्शन में ड्रोन सर्विलांस के जरिए करीब 67 क्विंटल अवैध गांजे की खेती चिह्नित की गई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में चार गिरफ्तारियां भी बताई गई हैं।l
हालांकि, जिलेभर की कार्रवाई में 172 क्विंटल गांजे और 45 से 50 करोड़ रुपये के मूल्य का अलग आंकड़ा भी सामने आया है। दोनों आंकड़ों का अंतर स्पष्ट होना चाहिए।
अब जांच का असली इम्तिहान है। जमीन किसकी थी? निवेश किसका था? खरीदार कौन थे? क्या किसी प्रभावशाली व्यक्ति, अधिकारी या कारोबारी का संरक्षण था?
पुलिस को वित्तीय लेनदेन, जमीन के अभिलेख, संपर्कों और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर सच सामने लाना चाहिए। बरामदगी बड़ी है, लेकिन असली सफलता पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में होगी।

एक टिप्पणी भेजें