रूस के ‘स्पुतनिक-एस’ को लेकर खुफिया अलर्ट, नाटो बोला—हर इंच की रक्षा करेंगे
पश्चिमी खुफिया एजेंसियों ने रूस के कथित परमाणु-सक्षम उपग्रह ‘स्पुतनिक-एस’ को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। जर्मन मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, उपग्रह कई वर्षों से मॉस्को क्षेत्र में रखा है और नवंबर की शुरुआत में साझा किए गए खुफिया आकलन में इसे अगले 60 दिनों में प्रक्षेपित किए जाने की आशंका जताई गई है। जर्मन सैन्य अधिकारियों ने दिसंबर में प्रक्षेपण की संभावना भी मानी है।
नाटो महासचिव मार्क रूटे ने रिपोर्टों पर कहा कि गठबंधन अपनी सुरक्षा और प्रतिरोधक क्षमता का लगातार आकलन करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाटो अपने क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेगा और इसमें अंतरिक्ष भी शामिल है।
हालांकि रूस ने इन दावों को खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया है। यदि परमाणु हथियार को कक्षा में तैनात किया जाता है तो यह 1967 की अंतरिक्ष संधि का उल्लंघन होगा।

एक टिप्पणी भेजें