Top News
Loading...

गोली से बुझ गई चीते की जिंदगी, दो भाई गिरफ्तार

कूनो के 19 माह के नर चीते KNG-22 की मौत का मामला; लाइसेंसी बंदूक बरामद, वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल



श्योपुर। मध्य प्रदेश में वन्यजीव सुरक्षा को झकझोर देने वाले मामले में चीते KNG-22 की कथित गोली मारकर हत्या के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने आरोपियों के कब्जे से नहीं, बल्कि उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी दो नाली बंदूक बरामद की है।


जांच के मुताबिक, मुरैना निवासी भगवान सिंह और प्रीतम सिंह 24 अक्टूबर को विजयपुर क्षेत्र के नितनवास के जंगल में शिकार के लिए गए थे। आरोप है कि चीते को देखकर भगवान सिंह ने गोली चलाई। भगवान सिंह को 31 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके भाई को बाद में पकड़ा गया।


25 अक्टूबर को घायल मिले 19 माह के चीते के शरीर से उपचार के दौरान पांच छर्रे निकाले गए, लेकिन 27 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।


दोनों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। अब तक संगठित वन्यजीव अपराध गिरोह की भूमिका सामने नहीं आई है। सवाल है, संरक्षित वन्यजीवों की सुरक्षा में चूक कहां हुई?

Post a Comment

और नया पुराने