Top News
Loading...

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी-नितिन नबीन ने संभाली कमान

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, 2027 के चुनावी समीकरणों के बीच सियासी संदेश



गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने गोरखपुर में अपनी राजनीतिक ताकत और संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।


महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा के बाद पदयात्रा शुरू हुई। इसका मार्ग करीब 1,200 मीटर निर्धारित किया गया, जो गोलघर स्थित काली मंदिर के पास सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंचा। यहां माल्यार्पण के साथ यात्रा के समापन का कार्यक्रम रखा गया। मार्ग पर 18 स्वागत स्थल बनाए गए थे।


भाजपा ने इस आयोजन को लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा और कथित अराजकता के खिलाफ जनजागरण बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए जनादेश के सम्मान का मुद्दा उठाया था।


पदयात्रा के बाद नितिन नबीन के प्रबुद्ध वर्ग, जनप्रतिनिधियों और पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठकों का कार्यक्रम भी निर्धारित था।

Post a Comment

और नया पुराने