:आठ साल की कठिन यात्रा के बाद यूरोप और जापान के संयुक्त मिशन की बड़ी उपलब्धि, बुध के रहस्यों पर होगी नजर
करीब आठ साल की लंबी अंतरिक्ष यात्रा के बाद बेपीकोलंबो मिशन अब बुध ग्रह के बेहद करीब पहुंच गया है। 21 नवंबर 2026 को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के इस संयुक्त मिशन के दो यान बुध की कक्षा में प्रवेश करेंगे।
मिशन में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का मर्करी प्लैनेटरी ऑर्बिटर और जापान का मर्करी मैग्नेटोस्फेरिक ऑर्बिटर शामिल है। दोनों फिलहाल एक साथ यात्रा कर रहे हैं। दिसंबर में दोनों अलग-अलग कक्षाओं में पहुंचकर बुध का अध्ययन शुरू करेंगे। वैज्ञानिक बुध की सतह, आंतरिक संरचना, चुंबकीय क्षेत्र और आसपास के वातावरण से जुड़े कई सवालों के जवाब तलाशेंगे।
मिशन की वास्तविक वैज्ञानिक गतिविधियां अप्रैल 2027 से शुरू होने की योजना है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इससे सौर मंडल के सबसे छोटे ग्रह के निर्माण और विकास को समझने में नई जानकारी मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें