Top News
Loading...

युवाओं में बढ़ा खुद को उपहार देने का चलन

 


दूसरों को तोहफा देने से पहले खुद को खुश करने पर जोर, सर्वे में सामने आई नई पसंद


युवाओं के बीच अब खुद को उपहार देने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसे ‘स्वयं उपहार’ कहा जा सकता है। पहले जहां लोग जन्मदिन, उपलब्धि या किसी खास मौके पर परिवार और दोस्तों के लिए उपहार खरीदते थे, वहीं अब युवा अपनी पसंद की चीजें खुद के लिए खरीदना पसंद कर रहे हैं।



एक सर्वे में युवाओं के उपहार खरीदने के तरीके और उनकी प्राथमिकताओं को समझने की कोशिश की गई। इसमें सामने आया कि कई युवा अपनी मेहनत के बाद खुद को कुछ खास देकर खुशी महसूस करते हैं।


विशेषज्ञों के मुताबिक, अपनी पसंद की कोई चीज खरीदना आत्मसंतुष्टि और खुशी का एहसास दे सकता है। इससे खुद की उपलब्धियों को पहचानने और सकारात्मक सोच बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।


हालांकि, खुद को उपहार देने का चलन तभी फायदेमंद है जब खर्च सोच-समझकर किया जाए। केवल दिखावे या बिना जरूरत की खरीदारी के लिए कर्ज लेना आर्थिक परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए खुशी के साथ बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है।

Post a Comment

और नया पुराने