उत्तर कॉरिडोर को प्रधानमंत्री की मंजूरी, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी से जुड़ेगा प्रस्तावित मार्ग।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन नेटवर्क के उत्तर कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 31 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी। प्रस्तावित गलियारा दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पटना और सिलीगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक पहुंचेगा।
रेल मंत्री के अनुसार, इस परियोजना से लंबी दूरी की यात्रा में लगने वाला समय काफी घट सकता है। प्रस्तावित समय-सारणी के मुताबिक दिल्ली से आगरा का सफर 59 मिनट, कानपुर का एक घंटा 45 मिनट और लखनऊ का दो घंटे 12 मिनट में पूरा हो सकेगा। दिल्ली से वाराणसी की यात्रा लगभग साढ़े तीन घंटे की बताई गई
सरकार का दावा है कि निर्माण में स्वदेशी तकनीक और भारतीय श्रमशक्ति को प्राथमिकता मिलेगी। हालांकि, परियोजना की विस्तृत लागत, निर्माण की समयसीमा और गुवाहाटी तक पूरे मार्ग की चरणबद्ध कार्ययोजना अभी स्पष्ट नहीं है। मंजूरी के बाद अब निगाहें जमीन पर काम शुरू होने और परियोजना की वास्तविक प्रगति पर रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें