Top News
Loading...

इंदौर में फॉरेक्स ठगी का बड़ा जाल

9 करोड़ का लेनदेन, 4.53 करोड़ फ्रीज; आरोपी आमिर गिरफ्तार



इंदौर में फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में तुकोगंज पुलिस ने आमिर पुत्र मुन्ना खां को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से सागर के गोपालगंज का रहने वाला है और फिलहाल महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में रह रहा था।


जांच में सामने आया कि आमिर के नाम से संचालित फीनिक्स इन्फिनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के यूनियन बैंक खाते में अलग-अलग शहरों से करीब 9 करोड़ रुपये जमा हुए। पुलिस ने शिकायतों के बाद 4 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि फ्रीज करवाई है। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में तीन शिकायतें भी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।


पूछताछ में आमिर ने मयूर शेख निवासी खजराना का नाम बताया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का मुख्य आरोपी दिल्ली में रहता है और इसमें सागर के कई युवक भी शामिल हैं। नवलखा क्षेत्र में कार्यालय चलने की बात सामने आई है।


पुलिस ने तीन मोबाइल, पांच एटीएम कार्ड, चेकबुक और लैपटॉप जब्त किए हैं। आरोप यह भी है कि निवेशकों की शिकायतें पहले सामने आने के बावजूद लेनदेन के जरिए मामलों को दबाने की कोशिश हुई। इसकी जांच अब पुलिस कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने