जयशंकर की जापानी कारोबारियों को दो टूक—भारत बदल चुका है
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने टोक्यो में जापानी कारोबारियों से भारत को लेकर अपनी पुरानी धारणा बदलने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत की अर्थव्यवस्था और कारोबारी माहौल में बड़े बदलाव आए हैं। अब भारत को पुराने नजरिये से देखने का समय नहीं है।
जयशंकर ने जापानी उद्योग जगत का ध्यान भारत में हुए आर्थिक बदलावों और तेजी से बढ़ते अवसरों की ओर खींचा। उनका संदेश साफ था कि भारत अब केवल बड़े बाजार के रूप में नहीं, बल्कि निवेश और कारोबार के लिए तेजी से बदलते वैश्विक केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने जापानी कारोबारियों से भारत की मौजूदा तस्वीर को नए नजरिये से देखने और बदलती अर्थव्यवस्था के साथ अपने कारोबारी संबंध मजबूत करने का आग्रह किया। विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत-जापान आर्थिक सहयोग को और विस्तार देने पर जोर दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें