सुबह की सेवा बंद, शाम को हर 20 मिनट में मिलेगी ट्रेन
इंदौर मेट्रो की नई समय-सारणी 23 नवंबर से लागू हो गई है। अब सप्ताह के सातों दिन मेट्रो दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। यानी सुबह मेट्रो सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। नई व्यवस्था में दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे तक ट्रेन 35 मिनट के अंतराल पर मिलेगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे से रात 9 बजे तक मेट्रो की आवृत्ति बढ़ाकर हर 20 मिनट कर दी गई है।
पहले सामान्य दिनों में मेट्रो सुबह 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक संचालित होती थी। नई व्यवस्था में रविवार सहित सभी सात दिनों के लिए एक ही समय-सारणी रखी गई है। सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों को अब वैकल्पिक परिवहन का सहारा लेना होगा। शाम के समय 20 मिनट के अंतराल से ट्रेन मिलने से यात्रियों को पहले की तुलना में कम इंतजार करना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें