Top News
Loading...

सिंधिया बोले- मैं डब्बा मंत्री हूं!

उपशीर्षक: युवाओं से कहा- रोज दो घंटे मोबाइल से दूरी बनाओ, सभागार में गूंजे ठहाके



ग्वालियर में 21 नवंबर को यंग थिंकर्स फोरम के आठवें संस्करण में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अंदाज चर्चा में रहा। 26 राज्यों से पहुंचे करीब 300 युवाओं के बीच सिंधिया ने मोबाइल फोन को ‘डब्बा’ बताते हुए खुद को ‘डब्बा मंत्री’ तक कह दिया। बात सुनते ही पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा।


सिंधिया ने युवाओं से रोज कम से कम दो घंटे मोबाइल से दूरी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल केवल समय काटने का साधन नहीं, बल्कि सीखने, शोध करने और दुनिया में हो रहे बदलावों को समझने का माध्यम भी बन सकता है।


तीन दिन के आयोजन में भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, विज्ञान, राजनीति, वैश्विक राजनीति और नैरेटिव वॉर जैसे विषयों पर चर्चा होगी। 11 सत्रों में 16 वक्ता युवाओं से संवाद करेंगे।


कार्यक्रम में किताबों की प्रदर्शनी, कला और विरासत से जुड़ी गतिविधियों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने