उपशीर्षक: चुने गए तो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पहले अश्वेत स्पीकर होंगे
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने अगले स्पीकर पद के लिए औपचारिक दावेदारी पेश कर दी है। जीत हासिल करने पर जेफ्रीज अमेरिकी इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले पहले अश्वेत नेता बन जाएंगे।
जेफ्रीज ने महंगाई, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क नीति, आप्रवासन और ईरान नीति को लेकर सरकार पर कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यपालिका पर प्रभावी नियंत्रण और संतुलन कायम करने की अपनी संवैधानिक भूमिका निभाएगी।
जेफ्रीज की दावेदारी ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिकी राजनीति में सत्ता संतुलन और ट्रंप प्रशासन की नीतियां बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। उनकी शुल्क और आप्रवासन संबंधी नीतियों का असर अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय और भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर भी पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें