Top News
Loading...

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम

 शुभेंदु अधिकारी सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव; नया नाम होगा ‘पश्चिम बंग’



पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद ऐलान किया कि राज्य का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने का प्रस्ताव विधानसभा के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। प्रस्ताव 9 दिसंबर को सदन में लाया जाएगा। 


सरकार के मुताबिक अंग्रेजी में भी राज्य का नाम ‘Paschim Banga’ किया जाएगा। विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 14 दिसंबर तक चलेगा। 


नाम बदलने का फैसला अब सिर्फ घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि संवैधानिक प्रक्रिया की ओर बढ़ चुका है। हालांकि अंतिम बदलाव केंद्र की मंजूरी के बाद ही संभव होगा। इससे पहले राज्य के नाम को ‘बांग्ला’ करने की कवायद भी हो चुकी है।

Post a Comment

और नया पुराने